thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार: 1 करोड़ की लागत से बनेंगे 20 सार्वजनिक बस स्टैंड: मदन राठौड़

thinQ360

पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के स्थानीय गणमान्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जताया आभार सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों मे एक करोड़ रु. की लागत से बनेंगे 2

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
20 public bus stands will be built in 20 villages of sumerpur subdivision at a cost of rs one crore madan rathore

जयपुर, 7 फरवरी 2025: राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों में सार्वजनिक बस स्टैंडों के निर्माण के लिए अनुशंसा कर एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाया है। इस परियोजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से 20 बस स्टैंड बनाए जाएंगे।

इस योजना का लाभ जिन गांवों को मिलेगा, उनमें कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, नोवी, गलथनी, भारून्दा, खिवांदी, बांकाली, बलुपुरा, बलाना, नेतरा, कोसेलाव, चाणोद, अनोपपुरा, लापोद, धना, बिरामी, देवतारा, सिन्दरू और बसंत जैसे गांव शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की इस पहल की क्षेत्रीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की है। सुमेरपुर पंचायत समिति की प्रधान उर्मिला कुंवर, सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, बांकाली मंडल से हडमत सिंह राजपुरोहित, गुंदोज मंडल से मांगू सिंह डेंडा, खोड़ मंडल से नारायण सिंह, हेमावास मंडल से मनोहर सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह कोलीवाडा, करनसिंह नेतरा, दीपक सैनी, एम. भाटी (भाजपा जिला संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ), जयंती लाल जैन, रमेश राखेचा, गणपत सिंह राजपुरोहित, भरत सिंह राजपुरोहित, मानाराम घांची, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बिटिया, और सरपंच कानपुरा पर्वत सिंह सहित सुमेरपुर के प्रतिष्ठित लोगों ने मदन राठौड़ को इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

गणमान्य व्यक्तियों ने इस निर्णय को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे जनकल्याणकारी कदम करार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के इस योगदान से पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के ग्रामीणों को अब सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस प्रयास से ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई है।

इस पहल से प्रेरित होकर, सुमेरपुर के ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी योजनाओं से क्षेत्र का विकास होता रहेगा।

शेयर करें: