वाराणसी | Akanksha Dubey: मनोरंजन इंडस्ट्री को एक बार फिर से दिल दहलाने वाला झटका लगा है। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा सुसाइड केस अभी लोगों के दिला-दिमाग से निकला नहीं था कि, अब एक और मशहूर एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया है।
होटल में लगाई फांसी: मनोरंजन इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, रात को ही शेयर किया था डांसिंग वीडियो और फिर....
जानी-मानी भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। आकांक्षा दुबे रविवार यानि आज मृत पाई गई हैं। उनकी मौत की खबर से पूरा मनोरंजन जगत सकते में हैं।
HIGHLIGHTS
- जानी-मानी भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। आकांक्षा दुबे रविवार यानि आज मृत पाई गई हैं। उनकी मौत की खबर से पूरा मनोरंजन जगत सकते में हैं।
संबंधित खबरें
अब जानी-मानी भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है।
आकांक्षा दुबे रविवार यानि आज मृत पाई गई हैं। उनकी मौत की खबर से पूरा मनोरंजन जगत सकते में हैं। पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक और डायरेक्टर प्रदीप सरकार की मौत ने भी हर किसी को झकझोर दिया।
कहा जा रहा है कि आकांक्षा ने वाराणसी में सारनाथ के होटल में सुसाइड किया है।
जानकारी में सामने आया है कि, आकांक्षा ने होटल रूप में फांसी लगाकर कर सुसाइड कर लिया है। होटल के कमरे में उनका शव बरामद हुआ।
संबंधित खबरें
आकांक्षा को डांस का काफी शौक था और वो सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड करती रहती थी।
उन्होंने आत्महत्या से पहले ही अपना डांसिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही थी और खुलकर डांस कर रही थी।
लेकिन उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अचानक से मौत को गले लगा लिया।
आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली हैं।
कई फिल्मों में बिखेर चुकी अदाकारी का जलवा
25 साल की आकांक्षा दुबे ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ’वीरों के वीर’ और ’कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था।
आकांक्षा बिहार और यूपी के चर्चित भोजपुरी चेहरों में शूमार थी। इसके अलावा आकांक्षा सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर भी काफी चर्चा में रही।
आकांक्षा दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थीं। वह एक्टर समर सिंह को डेट कर रही थीं।
आकांक्षा दुबे ने फिल्मी करियर की शुरुआत मुंबई से की थी और उनकी पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी हुई थी।
उनके माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग में शौक था।
आकांक्षा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में यूपी की वाराणसी पुलिस जांच कर रही है।
View this post on Instagram
ताज़ा खबरें
राजस्थान![]()
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत![]()
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थानराजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
भारतइस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?
राजस्थानपीएम मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, राजस्थान के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर