नींद के आगोश में जन आक्रोश: जालोर में भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव में दिखा कुछ ऐसा नजारा, Video Viral

जालोर जिले में हुआ भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव बाकी सभी जिलों से भिन्न दिखा, जो अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।भाजपा का जनआक्रोष बड़ा शांत सा दिखाई दिया। जिसमें कई नेता तो नींद निकालते दिखे।

Jan Aakrosh Rally

जालोर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले जहां एक और गहलोत सरकार ’महंगाई राहत कैंप’ के जरिए लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश में लगी हुई है।

वहीं दूसरी ओर, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार अपना आक्रोश दिखा रही है। 

भाजपा ने गहलोत सरकार के विरूद्ध जन आक्रोश अभियान छेड़ रखा है। ऐसे में जालोर में हुए भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव के दौरान अलग ही रंग देखने को मिले।

जालोर जिले में हुआ भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव बाकी सभी जिलों से भिन्न दिखा, जो अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा का जनआक्रोष बड़ा शांत सा दिखाई दिया। जिसमें कई नेता तो नींद निकालते दिखे।

जालोर के जन आक्रोश महाघेराव में जन तो थे पर आक्रोश की कमी खलती दिखी। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा है कि मंच पर जनसभा को संबोधन के दौरान नेतागण किस तरह से अपनी नींद पूरी कर रहे हैं। 

ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स अपने कमेंट्स के जरिए इन पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के तस्वीर गायब

वहीं दूसरी ओर, यहां मंच पर लगने वाले पोस्टर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए। इन पोस्टर्स से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो गायब थी। 

जबकि, बाकी सभी जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फोटो वाले बैनर और पोस्टर दिखाई दिए हैं। 

जालोर में लगे पोस्टर और बैनर्स में केवल केन्द्रीय नेतृत्व के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का ही फोटो दिखाई दिया।