'RLP के प्रायोजक अशोक गहलोत हैं': हरीश चौधरी ने बयान देकर गहलोत के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है

हरीश चौधरी ने एक सभा में कहा है कि हनुमान बेनिवाल की आरएलपी पार्टी अशोक गहलोत की ही पार्टी है। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता जो पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रभारी हैं का यह बयान बड़ा मायने रखता है। यह बयान यह सवाल भी उठाता है कि अशोक गहलोत का वक्त अब उनकी पार्टी में ही बीत रहा है।

ashok gehlot and harish choudhary

Jaipur | बाड़मेर के बायतू से विधायक और हाल ही में जाट नेता के तौर पर स्थापित होने की कोशिशों में जुटे हरीश चौधरी ने सीधे तौर पर अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चौधरी ने यह मोर्चा न सिर्फ गहलोत बल्कि हनुमान बेनिवाल के खिलाफ भी खोला है।

उन्होंने एक सभा में कहा है कि हनुमान बेनिवाल की आरएलपी पार्टी अशोक गहलोत की ही पार्टी है। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता जो पड़ोसी राज्य पंजाब के प्रभारी हैं का यह बयान बड़ा मायने रखता है।

यह बयान यह सवाल भी उठाता है कि अशोक गहलोत का वक्त अब उनकी पार्टी में ही बीत रहा है। इसका जवाब तो कांग्रेस के बड़े नेता ही दे सकते हैं।

एक कार्यक्रम में खुले मंच से सम्बोधित करते हुए हरीश चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा एक और पार्टी है जो मुख्यमंत्री गहलोत की प्रायोजित पार्टी है। उन्होंने कहा बड़ी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कह रहा हूं।

हमारे सम्मानीय, माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की पार्टी है पार्टी है। कोई भी ईमानदारी से इसका लेखा—जोखा करना चाहे तो कर ले।

कैबिनेट मंत्री और सांसद रह चुके हरीश चौधरी का कहना है कि वे इस बात को बड़ी ही जिम्मेदारी से कह रहे हैं कि हनुमान बेनिवाल की पार्टी को अशोक गहलोत की शह है। हालांकि बेनिवाल अपने भाषणों में अशोक गहलोत को खूब घेरते भी हैं।

लोकसभा चुनाव में बेनिवाल ने बीजेपी का साथ दिया था। बाद में राहें अलग हो गई।

यह वीडियो दिखाता है कि हरीश चौधरी अब अशोक गहलोत से इस कदर नाराज हैं कि उन्होंने खुला मोर्चा खोल दिया है। हरीश चौधरी का यह मोर्चा गहलोत को कितना परेशान करेगा। यह तो राजनीतिक समीकरण ही बताएंगे।