thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

Jaipur: भारत विकास परिषद चित्रकूट शाखा ने राजकीय विद्यालय सोडाला में किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

thinQ360

शहीद संकल्प यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोडाला, जयपुर में भारत विकास परिषद चित्रकूट शाखा द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर पी गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएफएस) और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण यादव (पार्षद, जयप

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ
bharat vikas parishad chitrakoot branch did guru vandan and student felicitation in government school sodalala
भारत विकास परिषद चित्रकूट शाखा ने राजकीय विद्यालय सोडाला में किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन

जयपुर | शहीद संकल्प यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोडाला, जयपुर में भारत विकास परिषद चित्रकूट शाखा द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर पी गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएफएस) और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण यादव (पार्षद, जयपुर नगर निगम) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव भार्गव ने की। इस अवसर पर विद्यालय के तीन शिक्षकों - देवेंद्र सिंह नरूका, कविता मेहता, और कविता ठाकुर का परिषद के पदाधिकारियों ने उत्तम बोर्ड परीक्षा परिणाम हेतु श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इसी विद्यालय के चार विद्यार्थियों - श्रुति मिश्रा, आर्यन बैरवा, अंजली सैन, और खुशी लाडना का भी अभिनंदन प्रमाण पत्र और हरे पौधे देकर भारत विकास परिषद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज दीक्षित, भारत विकास परिषद् चित्रकूट शाखा के हरीश गुप्ता, पियूष महर्षि, अनुज चांडक, दिनेश खत्री, गिरधारी यादव, पी के आनंद और दिनकर शर्मा भी उपस्थित रहे।

टैग: rajasthan jaipur
शेयर करें: