जयपुर | राजस्थान में विपक्ष सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने का कोई भी मौका नहीं छाड़ना चाहता है। ऐसे में अब राजस्थान भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ 7 जून को सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
7 जून को सचिवालय का घेराव: अलमारी ने उगला खजाना, भाजपा को मिला मसाला
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सचिवालय में पकड़े गए खजाने को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। भाजपा का आरोप है कि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए वेदप्रकाश यादव को जानबूझकर सरकारी काम सौंपे गए हैं।
HIGHLIGHTS
- भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सचिवालय में पकड़े गए खजाने को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। भाजपा का आरोप है कि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए वेदप्रकाश यादव को जानबूझकर सरकारी काम सौंपे गए हैं।
संबंधित खबरें
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सचिवालय में पकड़े गए खजाने को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
भाजपा का आरोप है कि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुए वेदप्रकाश यादव को जानबूझकर सरकारी काम सौंपे गए हैं।
वेदप्रकाश यादव को दिए गए मनमाने तरीके से सरकारी काम
गौरतलब है कि सचिवालय में खजाने मिलने के मामले में वेदप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित खबरें
भाजपा का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने ही उसे कई प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसे दिए कामों की लागत 185 करोड़ तक की है।
आरोपी को 3 साल तक भुगतान क्यों होता रहा, जबकि ऑडिट में डाला गया है कि इसका भुगतान ना किया जाए फिर भी इतनी बड़ी राशि दी जाती रही। इस पर कांग्रेस सरकार क्या जवाब देगी?
प्रदर्शनों की लगने वाली है झड़ी
भाजपा नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि, कांग्रेस में भ्रष्टार को लेकर सचिवालय पर अब 7 जून को जबरदस्त प्रदर्शन होगा।
जिसमें राजधानी जयपुर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसके कुछ दिनों बाद में जिलों में भी कमेटी बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से जयपुर में आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा का आरोप है कि राजस्थान में दाल में कुछ काला नहीं बल्कि, पूरी दाल ही काली है।
इस संस्थागत भ्रष्टाचार की कलई खोलकर भाजपा ने इस सरकार को राज्य से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
ताज़ा खबरें
जोधपुर: एम्स और एनएलयू के बीच विधि और चिकित्सा पर ऐतिहासिक संवाद, इच्छामृत्यु और पेटेंट कानून पर हुई गहन चर्चा
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मिली नई उड़ान: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का अहम दौरा और रणनीतिक चर्चा
राजस्थान में लखपति दीदियों के लिए बनेगा नया रोडमैप, मुख्य सचिव ने दिए 10-स्टेप रिफॉर्म के निर्देश
इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की 24 घंटे लंबी बातचीत बेनतीजा, क्या फिर मंडराएंगे युद्ध के बादल?