thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

महिला के साथ मारपीट का मामला : सांचौर के वायरल वीडियो मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी

thinQ360

इस मामले में प्रार्थियों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 125 , धारा 1271/421/2, 1151/421/2, 74, 79/31/451/2 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • फिलहाल, मामले का अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पहलुओं की गहन जांच कर रहा है।
case of assault on a woman
2 आरोपी गिरफ्तार

सांचौर | पुलिस अधीक्षक हरीशकंर आई.पी.एस के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश मेहरानियां के निर्देशानुसार और वृताधिकारी पदमदान के सुपरविजन में आज पुलिस कंट्रोल रूम सांचौर से सूचना मिली कि एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बागोडा के एएसआई हुसैनखां थानाप्रभारी ने अपनी टीम के साथ मामले की जांच शुरू की।

तकनीकी सहायता से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि यह वीडियो ग्राम नरसाणा का है, जहां मंगलाराम पुत्र कलाजी और हिराराम पुत्र तेजाराम जाति भील, निवासी नरसाणा, पुलिस थाना बागोड़ा ने एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट की थी। पुलिस ने तुरंत कानूनी कार्रवाई करते हुए मंगलाराम और हिराराम को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में प्रार्थियों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 125 , धारा 1271/421/2, 1151/421/2, 74, 79/31/451/2 बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, मामले का अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पहलुओं की गहन जांच कर रहा है।

शेयर करें: