
बीजेपी सिरोही: गणपतसिंह राठौड़ किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, लोगों ने बधाई देकर स्वागत किया
गणपतसिंह राठौड़ किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बने, पार्टी कार्यकर्ताओ सहित समाज के गणमान्य लोगों ने बधाई देकर स्वागत अभिनंदन किया
HIGHLIGHTS
- सिरोही में बीजेपी पदाधिकारियों ने किया स्वागत
- मंत्री ओटाराम देवासी ने दी badhai
संबंधित खबरें

सिरोही। सिरोही जिले के सक्रिय किसान नेता गणपतसिंह राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और पार्टी कार्यकर्ताओ सहित समाज के विभिन्न वर्ग एवं किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर उन्हें बधाई देकर स्वागत अभिनंदन किया।
गुरुवार देर शाम ज्योंही किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमे जिले के गणपतसिंह राठौड़ को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का पत्र प्राप्त हुआ उसके बाद लगातार राठौड को बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ।

संबंधित खबरें
शुक्रवार को उनके निवास पर जाकर पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला मंत्री छगनलाल घांची, नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, पवन कुमार घांची, कानाराम चौधरी, महिपाल चारण, अरुण ओझा, अनिल प्रजापत, भूराराम चौधरी, मोहम्मद शरीफ, रमजान खान, सरपंच मोहनसिंह, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष ललित प्रजापत, बाबूभाई माली, मदनलाल सेन सहित पार्टी पदाधिकारीयो एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका साफा व पुष्प मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया।
उधर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी सहित जिले के पार्टी नेताओं ने उन्हें दूरभाष पर बधाईया दी।
भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि लगातार अपनी सक्रियता बनाते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात अनथक परिश्रम करने वाले कुशल संगठनकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है हमें विश्वास है कि किसान हित में गणपतसिंह राठौड़ उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
राजपूत समाज ने गर्मजोशी से किया स्वागत -
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा बागसीन, गणपतसिंह कैलाश नगर, राजेंद्रसिंह मुंडी, राजेंद्रसिंह जाखोड़ा, हरदयालसिंह अणगौर, महावीरसिंह जाखोड़ा, उप प्रधान नारायणसिंह देवड़ा, महिपालसिंह बारेवड़ा, दशरथ नरूका, चंदनसिंह वीरवाड़ा, पूरनसिंह बागसीन, विजयसिंह जावाल, दिनेशसिंह, अमरसिंह, महिपालसिंह, महेंद्रसिंह,कल्याणसिंह सहित राजपूत समाज के गणमान्य नागरिकों और समाज बंधुओ ने साफा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सत्कार किया।
ताज़ा खबरें
जयपुर में महिला सुरक्षा के लिए 5 नई PCR वैन शुरू: अब 1090 पर कॉल करते ही मिलेगी तुरंत मदद
भीलवाड़ा में विकास की नई लहर: मंत्री जोराराम कुमावत ने किया 5.18 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास
भारतीय रेल की महा-योजना: ₹1.53 लाख करोड़ के निवेश से बिछेगा 6000 किमी रेल जाल, 100 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
अलवर में महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा का अनावरण: मंत्रियों ने दिया शिक्षा और सामाजिक सुधार का बड़ा संदेश