thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भाजपा की हुंकार: कोई ट्रैक्टर तो कोई ढोल-मंजीरों के साथ पहुंचा जयपुर, महिलाएं ले आईं थाली-चम्मच

desk

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक अपने पूरे जोश में दिखाई दिए। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों के इतनी भारी भीड़ के चलते राजधानी जयपुर की सड़के भाजपा के रंग में रंगी नजर आई।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक अपने पूरे जोश में दिखाई दिए। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों के इतनी भारी भीड़ के चलते राजधानी जयपुर की सड़के भाजपा के रंग में रंगी नजर आई।
nahi sahega rajasthan abhiyan jaipur choked due to bjp rally against ashok gehlot govt
BJP Protest - Nahi Sahega Rajasthan

जयपुर | Nahi Sahega Rajasthan Abhiyan: राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ 16 जुलाई से शुरू हुए भाजपा के महा अभियान ’नहीं सहेगा राजस्थान’ का आज समापन होने जा रहा है।

लेकिन ये समापन भी ऐसा हो रहा है कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक अपने पूरे जोश में दिखाई दिए।

भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों के इतनी भारी भीड़ के चलते राजधानी जयपुर की सड़के भाजपा के रंग में रंगी नजर आई।

इस दौरान लोगों का अंदाज भी देखने लायक था। जयपुर कूच करने वाले समर्थक भाजपा के रंग में तो रंगे ही थे, साथ में गीत गाती टोलियां भी चल रही थी।

कोई ट्रैक्टरों की टोली लिए आगे बढ़ा तो कोई ढोल-मंजीरों की धुनों पर नाचता गाता दिखा।बदलाव की धुन में राजस्थानवासियों ने छेड़ा परिवर्तन का नाद।

इस मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, महिलाओं तो हाथों में थाली और चम्मच लिए मोर्चा संभालते दिखीं। 

बता दें कि गहलोत सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे ’नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत जयपुर के बीलवा से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। 

शेयर करें: