thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📍 राज्य 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 📰 जालोर 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 📰 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

आबूरोड: ब्रह्माकुमारीज़ देशभर में दस करोड़ लोगों को कराएगी नशामुक्ति की प्रतिज्ञा

गणपत सिंह मांडोली

प्रधानमंत्री मोदी ने 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया। ब्रह्माकुमारीज़ 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाएगी।

+Follow us
thinQ360 को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

HIGHLIGHTS

  • - देश के सभी आध्यात्मिक संगठन मिलकर नशे के खिलाफ काम करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  • - आध्यात्मिकता से ही युवाओं को मिलेगी जीवन में सही दिशा: राज्य मंत्री देवासी।
  • - प्रधानमंत्री ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअली शुभारंभ।
  • - कार्यक्रम में सभी ने हाथ उठाकर जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
pm modi launches nasha mukt yuva for viksit bharat campaign brahmakumaris

आबूरोड |

आबूरोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअली शुभतारंभ किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय शांतिवन के डायमंड हॉल में किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा देशभर में चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का भी शुभारंभ किया गया। संस्थान के देशभर में स्थित छह हजार सेवाकेंद्र और 50 हजार पाठशालाओं के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी आध्यात्मिक संगठनों से आहृान किया कि हर एक संगठन एक सप्ताह पूरे देश में नेतृत्व करे और बाकी संगठन उसके साथ जुड़ें। यदि सौ सप्ताह तक हमारे देश के संगठन मिलकर कार्य करें तो बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। आज हमारे साथ 125 आध्यात्मिक संगठन जुड़ चुके हैं। आने वाले 100 सप्ताह (रविवार) तक यह अभियान ऐसे ही जारी रहेगा। आज हजारों स्कूलों, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़े हैं। देश के अलग-अलग क्षेत्रों, संस्थानों से आज एक करोड़ से अधिक युवा, एक साथ जुड़े हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए आवश्यकता है कि देश का युवा तन-मन से स्वस्थ हो और आत्म विश्वास से भरपूर हो। हम सभी को संकल्प लेना है कि युवा नशे और ड्रग्स के खतरों को समझे। हर तरह के नशे से जागरूक रहें और दूर रहें। आज लाखों युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली है। आपने अपने स्कूल, समाज और हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आज के युग में आध्यात्मिकता की जरूरत है-
शांतिवन के डायमंड हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। हमें आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाना है। आज के युग में आध्यात्मिकता की जरूरत है। इससे ही युवाओं को जीवन में सही दिशा दी जा सकती है। हमें पूरे हिंदुस्तान को नशामुक्त करने का संकल्प लेना है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की भारत सहित पूरे विश्व में शाखाएं हैं तो आप नशामुक्ति के संकल्प को साकार करने में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

इन्होंने भी व्यक्त किए अपने विचार-
- महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए नशामुक्त युवा जरूरी हैं। आज से हमारे प्रधानमंत्री जी आज इस अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। हम दस करोड़ लोगों से नशामुक्ति की प्रतिज्ञा का अभियान चला रहे हैं, जिसकी शुरुआत भी आज से हो रही है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि ब्रह्माकुमारीज़ इस लक्ष्य को पूरा करेगी।
- अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमें जो लक्ष्य दिया है उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। सौ सप्ताह में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर इसे दूर भगाएंगे। भारत को नशामुक्त भारत बनाएंगे। 
- संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी ने कहा कि जहां निश्चय है, वहां सफलता निश्चित है। भारत भूमि देवी-देवताओं की भूमि है। भारत ही सर्वोत्तम तीर्थ स्थान है। जल्द ही भारत फिर से सोने की चिड़िया बनेगा। आज हमें युवाओं को नशे से दूर रखना बहुत जरूरी है।
- मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने बताया कि संस्थान द्वारा देशभर में विशेष रूप से 2 अगस्त से 20 अगस्त तक नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया जाएगा। इसमें दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराने का संकल्प रखा गया है।

ये भी रहे मौजूद- 
संचालन शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन ने किया। इस मौके पर सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा नेता सुरेश कोठारी, मंडल अध्यक्ष दशरथसिंह, बाबूभाई पटेल, सतीश सेठी, सहित संस्थान के पदाधिकारी और सैंकड़ो लोग है मौजूद विधायक समाराम गरासिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, एसडीएम रामस्वरूप जौहार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें: