जयपुर | Narendra Modi Sri Ganganagar Visit: राजस्थान में चुनावी गतिविधियां अब और तेज हो गई हैं। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की जनता का समर्थन जुटाने के लिए लगातार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे हैं।
प्रधानमंत्री की ताबड़तोड़ जनसभाएं: राजस्थान में फिर गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, इस बार यहां से साध सकते हैं सीएम अशोक गहलोत पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे हैं।
HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
भाजपा किसी भी हालत में सीएम गहलोत के कांग्रेस सरकार के रिपीट होने के दावों की हवा निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
ऐसे में इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी राजस्थान के दौरे करने वाले हैं।
ऐसे में ये कहा जा सकता है कि आचार संहिता से पहले प्रदेशवासियों को एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी की दहाड़ सुनने को मिलेगी।
आचार संहिता लगने से पहले राजस्थान आ सकते हैं प्रधानमंत्री
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीगंगानगर में भी दौरा करने की बात सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी आचार संहिता लगने से पहले राजस्थान के दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री श्रीगंगानगर जिले का दौरा करने वाले हैं।
इस दौरान पीएम प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले 5 अक्टूबर को जोधपुर आए थे और 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में भी सभा को संबांधित किया था।
इसी के साथ सितंबर की 25 तारीख को पीएम मोदी ने राजधानी जयपुर में विशाल जनसभा की थी।
जेपी नड्डा का होगा 2 दिवसीय दौरा
प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस सप्ताह राजस्थान का दौरा करेंगे।
जेपी नड्डा 9 और 10 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और कोटा, उदयपुर व जोधपुर में संभाग स्तरीय बैठकों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा संगठन महामंत्री बीएल संतोष रविवार को बीकानेर का दौरा कर सकते हैं।
ताज़ा खबरें
भारत-अमेरिका व्यापार डील पर संकट के बादल: अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, टैरिफ और Section 301 जांच पर होगी चर्चा
होर्मुज स्ट्रेट पार कर कांडला पहुंचा भारतीय एलपीजी पोत 'जग विक्रम', 15 जहाज अब भी फंसे
तमिलनाडु राजनीति में उबाल: सीएम स्टालिन के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, 'संविधान विरोधी' बताकर घेरा
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड