कोयंबटूर | तमिलनाडु के दक्षिणी(South) विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के सेंगामालापट्टी गांव में पटाखा इकाई विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए और झुलसे हुए 13 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है। अधिकारी ने आगे कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विस्फोट गुरुवार दोपहर को हुआ जब लगभग 100 कर्मचारी निजी पटाखा इकाई में फैंसी(fancy) पटाखे बनाने में लगे हुए थे। इस दुर्घटना में 6 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, 3 अन्य की शिवकाशी सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। विस्फोट के बाद बचाव अभियान के बाद एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना मिली थी। देर रात उसके जले हुए अवशेष मलबे से बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या 10 हो गई। इस बीच पुलिस ने पटाखा इकाई के मालिक और दो अन्य के खिलाफ 5 मामले दर्ज किए हैं।
विस्फोट के समय मौजूद थे 10 लोग
विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी में निजी पटाखा फैक्ट्री में जब यह विस्फोट हुआ तब करीबन 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। शिवकाशी व आसपास के इलाकों के पटाखा इकाइयों से देश की खपत का 90 फीसदी पटाखा बनता है। इधर विरुधुनगर कलेक्टर जयसेलन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में शिवकाशी के पास एक पटाखा मैन्युफैक्चरिंग युनिट में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई।
CM ने जताया दुख
