चुनावी माहौल को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।
नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई
घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही 10 लाख का मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की गई है।
पुलिस के मुताबिक, हैवानियत का शिकार हुई छात्रा की उम्र 15 साल थी और वह अपनी नानी के घर रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी।
शनिवार देर रात वह घर से गायब हो गई। रात को ही गांव में तलाश किया तो सूचना मिली की गांव के ही समुदाय विशेष के दो-तीन लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है।
इसके बाद जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस को तलाशी के दौरान गांव के एक कुएं में छात्रा का शव पड़ा मिला।
जिसके बाद छात्रा के शव को 170 फीट गहरे सूखे कुएं में बाहर निकाला गया।
ग्रामिणों में आक्रोश, अस्पताल में ही धरने पर बैठे
इस वारदात के बाद से ही पूरे गांव में आक्रोश फैला हुआ है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बालिका के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल में ही धरना शुरू कर दिया।