thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

14 अक्टूबर को कितने बजे होगा शुरू और कहां देगा दिखाई

desk desk 22

2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है। ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा।  

HIGHLIGHTS

  1. 1 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है। ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा।  
2023 last surya grahan on 14th october what time will it start and where will it be seen
Surya Grahan

नई दिल्ली | साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है। 

ये इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा। इसकी शुरुआत रात 08 बजकर 34 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा। 

क्या भारत में दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण

अब सवाल ये है कि सूर्य ग्रहण तो दिन में होता है लेकिन इसका समय तो रात का बताया गया है। 

ऐसे में बता दें कि भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ये बाहरी देशों में दिखाई देगा जिस वक्त वहां दिन और भारत में रात का समय होगा। 

ये सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर दिखाई देगा। 

नहीं लगेगा सूतक काल

इस सूर्य ग्रहण के भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में पूजा-पाठ, भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करना भी वर्जित बताया गया है। 

सूर्य ग्रहण के बाद दिखेगा चंद्र ग्रहण

अक्टूबर महीने में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लगेंगे। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के बाद 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात बाद 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा।

भारत में दिखाई देगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसके चलते इसमें सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। 
चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोपीय देशों, एशियन देशों, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में दिखेगा।

शेयर करें: