thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

कर्नाटक में 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, इन्होंने पहली बार में ही मारी बाजी

desk desk 21

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बने हैं। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं।कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बने हैं। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं।कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 
24 mlas took oath as ministers in karnataka today

बेंगलुरु | Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से सत्ता लेने के बाद शनिवार को कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने अपनी सेना तैयार कर ली है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट विस्तार में जाति संतुलन का खास ध्यान रखा है। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बने हैं। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल हैं।

कांग्रेस सरकार बनने के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 

इस दौरान 24 नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इन सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। 

बता दें कि, इससे पहले 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

इसके अलावा 10 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। 

ऐसे में आज 24 विधायकों के और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब सिद्धारमैया की मंत्रिमंडल सेना में कुल 34 मंत्री हो गए हैं। 

शेयर करें: