बाइक पर आए हमलावर और उतार गए मौत के घाट
कराची में हुई इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो भी सामने आया है।
हाफिज सईद का खास माना जाने वाला कैसर फारूक मस्जिद से वापस आ रहा था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दी।
इस गोलीबारी में कैसर फारूक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ चल रहा एक छात्र घायल हो गया।
फारूक खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान इलाके का रहने वाला था।
हाफिज का बेटा भी लापता
हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद भी 26 सितंबर से लापता है। कथित तौर पर कमालुद्दीन सईद का पेशावर में एक कार में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।
वर्चस्व की लड़ाई ने ली जान
बताया जाता है कि फारूक हाफिज सईद का बेहद करीबी था। लश्कर मासूम बच्चों को आतंक की ट्रेनिंग देने के लिए तैयार करता था। बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंक की आग में झौका जाता था।
ये बात भी सामने आ रही है कि हाफिज सईद के जेल में जाने के बाद लश्कर-ए-तैयबा में वर्चस्व की लड़ाई शुरू चरम पर है, जिसके चलते लश्कर प्रमुख सईद के करीबियों को एक-एक कर मारा जा रहा है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवादी वारदातों में संलिप्तता के चलते हाफिज सईद को जेल की सजा सुनाई है।
दरअसल, पाकिस्तान पर हाफिज सईद को गिरफ्तार करने के लिए भारत समेत बाहरी देशों का दवाब बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करना पड़ा।