फिर लोगों ने पूरण को संभाला और तुरंत सिरोही के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर्स का कहना था कि पूरण की मौत का कारण साइलेंट कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) है।
साली के रिसेप्शन में कर रहे थे डांस
जानकारी के अनुसार, पूरण सिंघाड़िया मूल रूप से सोजत सिटी के जटियों का बास (पाली) का रहने वाला था और वर्तमान में उदयपुर में पत्नी और 4 साल के बेटे रिषभ के साथ रहता था।
साली की शादी में शामिल होने के लिए तीनों उदयपुर से सिरोही गए थे। पूरण के माता-पिता सोजत में रहते हैं। सिरोही से शव सोजत ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
बारां में भी जलझूलनी एकादशी पर युवक को आया अटैक और...
इसी तरह का मामला इससे एक दिन पहले जलझूलनी एकादशी पर निकाली जा रही डोल यात्रा में भी सामने आया।
बारां में शहर में जलझूलनी एकादशी पर डोल शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन कर रहे एक युवक की इसी साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी।
यहां दो युवकों को अचानक अटैक आया था, लेकिन मौके पर मौजूद डीएसपी ने अपनी ड्यूटी के साथ इंसान होने का भी फर्ज निभाया और युवक को फौरन सीपीआर दिया, जिससे उसकी जान बच गई।
चिकित्सकों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। शरीर के अंगों तक सही ब्लड सप्लाई नहीं हो पाती और ब्रेन में ऑक्सीजन न पहुंचने से इंसान की मौत हो जाती है। यही कारण है कि अचानक डांस करते या जिम में व्यायाम करते हुए मौत हो जाती है। डांस भी भारी एक्सरसाइज में आता है।