फलोदी | Phalodi Road Accident: मंगलवार का दिन राजस्थान में कई लोगों के लिए काल बन आया।
आज राजस्थान के नव गठित जिले फलोदी में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
बता दें कि आज सुबह ही दौसा जिले में मेहंदपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे पदयात्रियों को भी एक कंटेनर ने कुचल दिया। जिसमें एक पदयात्री की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई गई है।
ये सभी लोग सुबह जैसलमेर के बांधेवा गांव से फलोदी की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में इनकी बोलेरो ट्रेलर टक्करा गई। जिससे हादसे में बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गम्भीर घायल हो गए।
हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी।