नई दिल्ली | Pakistan Violence: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी ही लगाई आग में झुलस रहा है। जिसके चलते वहां गृह युद्ध छिड़ने की संभावना बढ़ गई है।
दरअसल, मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में इमरान समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।
जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आक्रोशित पीटीआई कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में सरकारी ऑफिसों जमकर तोड़फोड़ कर दी है।
पाकिस्तान में गर्वनर हाउस पर कब्जा, सेना के दफ्तर पर हमला, आईएसआई ऑफिस में आगजनी के मामले देखे गए हैं।