झालावाड़ | राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकटों की मारा मारी के बीच बड़ी खबर सामने आई है।
टिकट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी का एक प्रत्याशी अचानक गायब हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गायब होने वाले प्रत्याशी का नाम दीपेश सोनी है और ’आप’ पार्टी ने उन्हें झालावाड़ जिले की खानपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
उनका नाम एक दिन पहले ही लिस्ट में आया था। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को अपने 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें दीपेश सोनी का नाम भी था।