जयपुर | विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रंग में रंग चुके राजस्थान में सभी पार्टियां जोड़-तोड़, साम-दाम, दंड-भेद में लगी हुई है।
इसी बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी सियासी तालाब में डूबकी लगाते हुए राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील के साथ लंबी राजनीतिक चर्चा की है।
हालांकि, पार्टी ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया है, लेकिन अंदर क्या चर्चा हुई ये तो आने वाला वक्त ही बया करेगा।
प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) ने सोमवार को राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील (Rajaram Meel, President of Rajasthan Jat Mahasabha) के साथ हुई चर्चा को शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा कि जाट महासभा के अध्यक्ष के साथ ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी जो सार्थक रही।