आबूरोड | राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तलहटी इलाके में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती कपड़ा जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया।
शार्ट सर्किट बना आग का कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान बंद थी और अचानक शार्ट सर्किट होने की वजह से अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा और दुकान में रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया।