thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
क्राइम

कमरे में सो रहे कपल पर एसिड अटैक, पत्नी से मिलने ससुराल आया था पति

desk desk 27

कमरे में सोते हुए कपल पर किसी ने एसिड फेंका है। जिससे पति और पत्नी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  वारदात का शिकार हुए पति की उम्र 22 और पत्नी की उम्र 20 साल है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 कमरे में सोते हुए कपल पर किसी ने एसिड फेंका है। जिससे पति और पत्नी बुरी तरह से झुलस गए हैं।
  2. 2 झुलसे पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
  3. 3 वारदात का शिकार हुए पति की उम्र 22 और पत्नी की उम्र 20 साल है। 
acid attack on couple sleeping in bedroom in jaipur

जयपुर | Jaipur Acid Attack: अभी तक आपने महिला या युवती के चेहरे पर एसिड फेंकने की खौफनाक वारदातों के बारे में ही पढ़ा या सुना होगा, लेकिन राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

यहां कमरे में सोते हुए कपल पर किसी ने एसिड फेंका है। जिससे पति और पत्नी बुरी तरह से झुलस गए हैं।

झुलसे पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

वारदात का शिकार हुए पति की उम्र 22 और पत्नी की उम्र 20 साल है। 

ये मामला जयपुर के प्रताप नगर का है। जहां प्रताप नगर थाना पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

पत्नी से मिलने सुसराल आया था पति 

पुलिस के अनुसार, प्रताप नगर के सेक्टर-19 निवासी विष्णु पंचाल और उसकी पत्नी सोनी एसिड अटैक का शिकार हुए हैं।

इनकी शादी को करीब एक साल हो चुका है। इस वारदात को लेकर विष्णु की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दी। 

बताया जा रहा है कि करीब 10-12 दिन पहले विष्णु की पत्नी अपने पीहर गई थी। 

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों कमरे में सो रहे थे। तभी खिड़की से किसी ने पति-पत्नी पर एसिड फेंक दिया।

एसिड से झुलसने पर कपल जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो परिजनों ने दोनों को झुलसी हालत में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। 

एसिड से पति विष्णु का चेहरा और पीठ झुलस गई, जबकि पत्नी सोनी के हाथ-पैर भी झुलस गए। 

जब पुलिस को एसिड अटैक की सूचना मिली तो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एसिड फेंकने वाले की तलाश शुरू की है।

हालांकि, पति विष्णु ने पुलिस को किसी पर भी शक होने से इनकार कर दिया है।

प्राइवेट क्लिनिक चलाता है विष्णु

जानकारी के अनुसार, विष्णु पांचाल वेटनरी डॉक्टर हैं और  सेक्टर-11 भैरू सर्किल पर अपना प्राइवेट क्लिनिक चलाता है। 

पत्नी के मायके गये होने के कारण वह उससे मिलने के लिए शुक्रवार की दोपहर अपने सुसराल गया था। 

ससुराल में सास, बड़ी सास और पत्नी सोनी और एक 3 साल की छोटी बच्ची मौजूद थी। 

विष्णु ने सभी के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद कमरे में पत्नी के साथ सोने चला गया। 

तभी अचानक कपल पर एसिड गिरा और दोनों झुलस गए। 

हालांकि विष्णु की मां संतरा देवी ने उसके सुसराल के लोगों पर ही विष्णु पर एसिड डालने का शक जताया है, जबकि विष्णु की सास का मानना है कि घर में मौजूद 3 साल की बच्ची के हाथ से एसिड की बोतल विष्णु पर गिर गई होगी।

अब ये एसिड उन पर कैसे गिरा ये पुलिस के लिए मुष्किल खड़ी कर रहा है।

शेयर करें: