अजमेर | अजमेर (Ajmer) के अलवर गेट थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां ओमवती देवी (Omvati Devi) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल मां को जेएलएन अस्पताल (JLN Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनके चेहरे पर 15 टांके लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब के लिए मां पर धारदार हथियार से हमला
यह घटना अजमेर के धोलाभाटा इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में हुई है।
78 वर्षीय ओमवती देवी को देर रात परिजन जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे।