जयपुर | राजस्थान में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने अशोक गहलोत सरकार को घेरा है।
अलका गुर्जर ने कांग्रेस राज पर निशाना साधते हुए कहा है कि गहलोत राज में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। खुद उनकी विधायक दिव्या मदेरणा अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में अपराधियों को प्रदेश छोड़ने की खुली चुनौती दी थी और पुलिस के हाथ खुले छोड़ने की बात कही थी।
लेकिन फिर भी अगस्त माह के 28 दिनों में ही प्रदेश में 64 मर्डर और 118 मासूम बालिकाओं-महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं चौंकाने वाली है ।