नई दिल्ली | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता हथियाने के बाद शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
शपथ ग्रहण समारोह में आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के चुनावी वादों को आज से ही पूरा करने का ऐलान भी किया।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कर्नाटक की जनता से जो 5 वादे किए हैं, हम उन्हें आज से ही पूरा करेंगे।
हम झूठे वादे नहीं करते। आज ही एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। उस बैठक में पांचों वादे कानून बन जाएंगे।