कोटा. एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को मुम्बई में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में डॉ.गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी और डॉ.बृजेश माहेश्वरी के साथ बोधि ट्री से उदय शंकर भी शामिल रहे।

निदेशक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि अमिताभ बच्चन एक ऐसे महानायक हैं जो कि करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। इसमें लाखों विद्यार्थी भी शामिल हैं। यह शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें कोटा शहर को लेकर चर्चा हुई। शिक्षा की काशी, कॅरियर सिटी कोटा से अमिताभ बच्चन स्वयं भी परिचित हैं और जब उन्हें यहां आकर तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स, पिछले वर्षों में एलन द्वारा स्थापित किए गए आयामों के बारे में बताया गया तो उन्होंने कोटा की मेहनत को सराहा।


