गुरदासपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को पंजाब सीएम भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखे।
केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर पंजाब के गुरदासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर जोरदार तंज कसते हुए सीएम केजरीवाल का पायलट करार दिया है।
अमित शाह ने सभा में मौजूद लोगों को कहा कि पंजाब के लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सीएम मान अरविंद केजरीवाल के साथ अपने जुड़ाव को प्राथमिकता देने में लगे हुए हैं।
शाह ने कहा कि पंजाब सीएम मान का सारा समय तो केजरीवाल के साथ दौरें करने में निकल जाता है। जिसके चलते पंजाब की कानून व्यवस्था बदतर हो चली है।