जयपुर | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान पुलिस अकादमी में नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन पर तीखा हमला बोला है।
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अमित शाह का स्वागत करते हुए उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि आखिर पीड़ित परिवार को न्याय के लिए कब तक भटकना पड़ेगा।
कन्हैयालाल हत्याकांड और एनआईए की जांच
गहलोत ने कहा कि घटना की रात ही केंद्र सरकार के अधीन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने यह केस राजस्थान पुलिस से ले लिया था। इसके बावजूद अब तक दोषियों को सजा नहीं मिलना एक बड़ा सवाल है।