बूंदी | राजस्थान पेंशनर मंच के बूंदी शहर अध्यक्ष पद पर आज शिक्षाविद अनिल गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे भी उपस्थित थे। पेंशनर मंच के मुख्य संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि बूंदी शहर में पेंशनर मंच के अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है।
अनिल गुप्ता, जो जन्म से ही बूंदी शहर में निवास कर रहे हैं, को आज एक सादे समारोह में पेंशनर मंच के शहर अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे, सभा अध्यक्ष रामनिवास मीना, वरिष्ठ समाजसेवी छुट्टन लाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तलवास, कार्यालय मंत्री ब्रज सुंदर शर्मा, जिला महामंत्री शंभू दयाल मेहरा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, पीरु लाल जैन, रामप्रसाद मीणा, गोपाल लाल मेघवाल आदि ने तिलक अक्षत लगाकर, रक्षा सूत्र बांधकर, माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बिना औपचारिकता के कहा कि सभी पेंशनर बंधुओं ने अपनी-अपनी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप लंबे समय तक राज्य सरकार की सेवा की है। इसके फलस्वरूप उन्हें पेंशन और मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं।