दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद के बंगले पर किए 45 करोड़ रुपये खर्च करने को लेकर हर तरफ से घिरे हुए है.
न केवल विपक्ष बल्कि उनके खुद के पुराने साथी ही अब अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलने लगे है.
एक तो शराब घोटाले को लेकर बढ़ी मुश्किल अरविंद केजरीवाल का पीछे नहीं छोड़ रही ऊपर से उनके बंगले को बनवाने के लिए हुआ करोड़ो का खर्च उनके लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है.
केजरीवाल के बंगले को लेकर सबसे पहले भाजपा ने दवा किया कि खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल ने कोरोना काल में अपने बंगले में 45 अक्रोड रूपए खर्च किए. जिसके बाद बागनले वाले विवाद में केजरीवाल लगातार घिरे हुए है और यह विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है.
