मेलबर्न | ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने आगामी टूर्नामेंट के लिए ऐतिहासिक इनामी राशि की घोषणा कर खेल जगत को चौंका दिया है। इस बार कुल प्राइज मनी पूल को बढ़ाकर 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया गया है।
यह राशि टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इनामी पूल है। पिछले साल की तुलना में इस बार प्राइज मनी में लगभग 16 प्रतिशत की शानदार वृद्धि देखी गई है।
विजेताओं पर होगी धनवर्षा
पुरुष और महिला एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को इस बार 2.79 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दिए जाएंगे। यह राशि पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है।