नई दिल्ली | राजनीति भी गजब की चीज है। अच्छाई जानते हुए भी बढ़ाई करने की जगह बुराई के लिए मुंह खोलना पड़ता है।
जहां देश में विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा रहा है वहीं दूसरी ओर, विदेशों में उनकी जय-जयकार हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों विदेशी दौरे पर है। जहां पर उनका हो रहा आदर-सत्कार किसी से छिपा नहीं है।
एक बात और ये पहली बार नहीं है जब पीएम को इतना आदर सत्कार मिल रहा है। इससे पहले भी पीएम मोदी जब भी बाहर की यात्राओं पर गए है तो उन्हें ऐसा ही आदर भाव मिला है।