thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
शख्सियत

बी प्राक के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने पिता; नाम 'द्विज बच्चन'

thinQ360 thinQ360 74

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बी प्राक (B Praak) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा (Meera) ने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन (Dwij Bachchan) रखा है, जिसका अर्थ 'दोबारा जन्म' है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सिंगर बी प्राक दूसरी बार पिता बने हैं। बी प्राक और मीरा ने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है। द्विज बच्चन का जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ। कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी।
b praak becomes father again names son dwij bachchan

JAIPUR |  म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बी प्राक (B Praak) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा (Meera) ने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन (Dwij Bachchan) रखा है, जिसका अर्थ 'दोबारा जन्म' है।

बी प्राक ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा मैसेज शेयर कर यह खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ है।

कपल ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि उनके बेटे का जन्म भगवान की कृपा से हुआ है। इससे उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है। इस खुशी के पल में पूरा परिवार बहुत खुश है और उन्होंने फैंस का भी आभार व्यक्त किया।

बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा ने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है। उन्होंने बताया कि इस नाम का मतलब है “दोबारा जन्म”, यानी जिंदगी में एक नया और अच्छा दौर।

सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही कपल ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी, कई लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने बी प्राक और उनकी पत्नी को बधाई देते हुए लिखा, “वाह! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई यह सच में कान्हा का आशीर्वाद है।”

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू की पत्नी जेनिथ सिद्धू और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी इस खुशी के मौके पर कपल को बधाई दी।

बी प्राक का पारिवारिक जीवन

सिंगर बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी साल 2019 में हुई थी। इसके अगले साल 2020 में वे पहली बार बेटे आदाब के माता-पिता बने थे।

साल 2022 में उनके घर दूसरे बेटे का जन्म होने वाला था, लेकिन उस बच्चे का निधन 10 जून को जन्म के समय ही हो गया था। सिंगर ने अपने उस नवजात बेटे का नाम 'फजा' तय किया था।

जाने-माने सिंगर हैं बी प्राक

प्रतीक बच्चन, जिन्हें बी प्राक के नाम से जाना जाता है, पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं।

अपनी भावुक और दिल को छू लेने वाली आवाज़ के लिए मशहूर बी प्राक ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके कुछ लोकप्रिय गानों में 'मन भर्र्या', 'बेशर्म रंग', 'राता लम्बियान' और 'फिलहाल' शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है।

शेयर करें: