Jaipur | बहरोड़ (Behror) पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) के इनामी शूटर अभिषेक उर्फ बटार (Abhishek alias Bataar) को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला के कपड़े पहनकर भागने की कोशिश कर रहा था।
महिला के वेश में भागने की कोशिश
एसपी बहरोड़ देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि कुख्यात अपराधी अभिषेक उर्फ बटार बहरोड़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
वह कोटपूतली थाने के एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था।