ग्राम पंचायत की 3317 सीटों में TMC ने 921, बीजेपी ने 26, कांग्रेस ने 4, लेफ्ट ने 4 सीटें जीत ली है. पंचायत समिति की 28 सीटों पर टीएमसी जीत चुकी है।
मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद कई जगहों से हिंसा की भी खबर है।
#WATCH पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में एक मतगणना केंद्र के बाहर देसी बम फटे।
राज्य में पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। pic.twitter.com/FOeWgcAnzL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
मतगणना केन्द्र के बाहर फटा बम
जानकारी के अनुसार, आज हो रही मतगणना के दौरान डायमंड हार्बर में एक मतगणना केंद्र के बाहर देसी बम से धमाका किया गया है।
इसके अलावा, हुगली से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, धनियाखली विधानसभा में हमारे काउंटिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर पर मौजूद थे लेकिन जब टीएमसी को पता चला कि बैलेट बॉक्स खुलने पर बीजेपी को ज़्यादा वोट मिल रहे हैं तो सारे एजेंट को बाहर कर दिया गया।
उसके बाद कुछ लोग मतगणना केंद्र में घुसे और महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
आपको बता दें कि राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले हैं। ऐसे में 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है।