इसका नाम सबएयर ड्रेनेज सिस्टम (Subair Drainage System) है। यह पूरी दुनिया में सिर्फ चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगा हुआ है। बारिश रुकने के कुछ ही मिनट में मैदान सूख जाता है। ग्राउंड पूरा पानी सोख (absorb) लेता है और नीच लगे जल निकासी पाइप (drainage pipe) की मदद से स्टेडियम से बाहर कर देता है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच अंतिम चार में पहुंचने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चेन्नई तो सिर्फ जीत कर प्लेऑफ में जा सकती है। करीबी मुकाबला में भी अगर येलो आर्मी (yellow army) हार जाती है तो उनके प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म (Confirm) हो जाएगा।
दूसरी ओर बेंगलुरु के लीए इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा, ताकि उनका नेट रनरेट चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से बेहतर हो जाए। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरें लेकिन चोट (Injury) और इंटरनेशनल ड्यूटी (international duty) ने इस मैच से कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है।
पथिराना-चाहर पहले ही बाहर हो चुके हैं
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से मोईन अली नहीं खेलेंगे तो मथीशा पथिराना और दीपक चाहर पहले ही चोट(Injury) की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान भी वापस अपने देश लौट गए हैं ऐसे में येलो आर्मी (yellow army) की गेंदबाजी कागज पर साधारण दिखाई दे रही है। बेंगलुरु के विल जैक्स और रीस टॉप्ली पहले ही देश लौट चुके हैं। हालांकि अच्छी खबर ये है कि मैक्सवेल की वापसी हो सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जो भी जीतगा वह प्ले ऑफ में जगह बना लेगा। आरसीबी(RCB) को यह मुक़ाबला न सिर्फ जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से सीएसके (CSK) को हराना होगा। RCB का नेट रनरेट +0.387 है। वहीं CSK का नेट रन रेट +0.528 है।
RCB की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद सिराज।

CSK की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिचेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह और महेश तिक्षणा।
