जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा निकाली जा रही जनसंघर्ष यात्रा के बीच आज शुक्रवार को दिल्ली में हुई एआईसीसी की बैठक में कई बड़े फेसलें लिए गए हैं।
राजस्थान में चल रहे घटनाक्रम को लेकर दिल्ली में हुई इस बैठक में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में तीनों प्रदेश सहप्रभारियों अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़, मोहम्मद निजामुद्दीन के अलावा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए।
सुबह से ही सभी लोगों की नजर इस बैठक पर बनी हुई थी। क्योंकि, माना जा रहा था कि इस बैठक में सचिन पायलट पर एक्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
लेकिन लोगों के साथ-साथ मीडिया के भी सभी कयास गलत साबित हुए। इस बैठक में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।