जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के ऐलान के बाद से भाजपा अब कांग्रेस को हर तरह से घेरने की कोशिश में लगी हुई है।
ऐसे में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने निजी यात्री बसों को फायदा पहुंचाने के लिए राजस्थान रोडवेज को बंद होने के कगार पर पहुंचा दिया है।
पिछले 5 वर्ष में रोडवेज के बेडे में करीब एक हजार बसें कम कर दी गई जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में बसें बंद हो गई है और लोगों को शहरों में आवागमन के लिए निजी वाहनों पर निर्भर कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन की इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता को उठाना पड रहा हैं। गहलोत सरकार की बेरूखी के चलते आमजन बेश्बस हो गया। इससे एक ओर जहां आमजन को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी खजाने में भी राजस्व की कमी हुई है।