सिरोही | भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने सिरोहीमेंपत्रकार वार्ता में बताया कि इन पांच वर्षों में राजस्थान में महिला अपराध के मामले में खासी बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश में अब तक 35 हजार दुष्कर्म के साथ साथ लगभग पन्द्रह हजार नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।
लगातार तीसरी बार राजस्थान में दुष्कर्म के, महिलाओं के साथ अपराध के, बच्चीयों के दुष्कर्मके मामलों में देश में प्रथम स्थान पर रहा है।
दौसा जिले के राहुलवास में एक घटना घटी है जिसमें एक कास्टेबल की पांच साल की बच्ची के साथ एक सब-इस्पेक्टर ने रेप किया और सबुतों को मिटाने का प्रयास किया गया। छोटी सी बच्ची अपने मन की बात भी किसी को नही कह सकी।