भोपाल | देश में इस वर्ष 4 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों में तैयारियां जोरों पर है।
कर्नाटक गंवाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश से अपनी सत्ता नहीं गंवाना चाहती है।
ऐसे में भाजपा ने पहले ही राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी थी।
इसी बीच गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।