बूंदी, 2 जून 2024 - इस्कॉन केंद्र बूंदी द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव को लेकर जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया। इस क्रम में शनि मंदिर जंगम की बगीची में बूंदी केंद्र प्रभारी प्रवीण नायक प्रभु जी के नेतृत्व में भव्य संकीर्तन हुआ।
जंगम बगीची के महंत देवेंद्र गिरी जी महाराज ने श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं की अगवानी की और उनकी आरती उतारी। इस्कॉन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के सहसंयोजक और प्रवक्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि इस्कॉन बूंदी केंद्र में गजेंद्रपति विष्णु दास प्रभु जी ने भागवत पर प्रवचन दिए और भगवत गीता के मर्म को विस्तार से समझाया।
उप सहसंयोजक बूंदी केंद्र प्रभारी प्रवीण नायक प्रभु जी के नेतृत्व में शनि मंदिर पर सहसंयोजक भावना हाड़ा, दिलीप शर्मा, संदीप सोनी और रितेश अग्रवाल की भजन मंडली ने संकीर्तन किया। भजन मंडली ने संकीर्तन के साथ नृत्य करके भगवान को रिझाया।'
