जोधपुर |राजस्थान में शनिवार की सुबह 3 महिलाओं के लिए काल बनकर आई। एक सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
राज्य के जोधपुर जिले में आज तड़के जैसलमेर के रामदेवरा जा रहे जातरुओं के जत्थे को एक बस कुचल दिया।
इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ये हादसा जोधपुर के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में खारिया-मीठापुर के पास तड़के करीब 4.30 बजे हुआ।