सिरोही | Sirohi Bus Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में शुक्रवार को भीषण एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है।
सिरोही के बाहरीघाटा में पुणे से पोकरण जा रही एक निजी बस की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में करीब 40 लोगों को घायल होने की खबर है जिनमें 18 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ये हादसा सिरोही में बाहरी घाटा हनुमानजी मंदिर के पास हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिले के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार जारी है।