पश्चिम बंगाल | पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर (midanapur) में तमलुक (tamluk) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता उच्च न्यायालय ( kolkata high court) के पूर्व न्यायाधीश (justics) अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Gangopadhyay) और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इन सभी पर धरना दे रहे बर्खास्त स्कूल कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपनी नौकरी गंवाने वाले 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक वर्ग की ओर से दायर शिकायत पर तमलुक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल (west bangal) प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मैदुल इस्लाम (Maidul Islam) के अनुसार, अभिजीत गंगोपाध्याय के जुलूस में शामिल लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर अकारण हमला किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर हमले में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो राज्य भर में बड़ा आंदोलन होगा। बता दें कि अभिजीत गंगोपाध्याय (Abhijit Gangopadhyay) 4 मई को इसी जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। तनाव तब शुरू हुआ, जब जुलूस उस क्षेत्र से गुजरा। वहां कुछ बर्खास्त स्कूल कर्मचारी कलकत्ता उच्च न्यायालय (kolkata highcourt) के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
भाजपा उम्मीदवार ने कहा फर्जी हैं आरोप