जयपुर | Chandrayaan 3 Landing: पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई है, लेकिन भारत की नजर सिर्फ चांद पर है।
पिछले महीने से चांद की धरती पर उतरने को लेकर चल रही भारत के वैज्ञानिकों की कशमकश बुधवार को खत्म हो गई है।
भारत ने दुनिया में इतिहास रच दिया है। चांद के जिस छोर पर अभी तक चीन और अमेरिका जैसे देश भी नहीं पहुंच पाए हैं वहां भारत पहुंच गया है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
भारतीय वैज्ञानिकों के दिमाग और मेहनत के साथ-साथ देशवासियों की दुआएं और पाठ-पूजा ने चंद्रयान-3 को चांद की धरती पर लैंड करा दिया है।