रायपुर | Chhattisgarh, Mizoram Chunav: देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज वोटिंग शुरू हो गई है।
छत्तीसगढ़ विधासभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों के लिए मतदान जारी है तो वहीं मिजोरम में सभी 40 सीटों पर एक चरण में हो रहे मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इन विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सुबह 9 बजे तक करीब 10 फीसदी मतदान हुआ है तो मिजोरम में करीब 15 फीसदी मतदान हो चुका हुआ है।