जयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भले ही पांव में चोट लगी होने के कारण चल-फिर नहीं पा रहे हो, लेकिन उनका कामकाज पहले की तरह से अनवरत जारी हैं साथ ही उनकी बयानबाजी भी।
ये तो सभी को पता है कि जब राजस्थान की राजनीति के जादूगर गहलोत अपने शब्दों से कटाक्ष करते है तो किसी को भी नहीं छोड़ते हैं।
ऐसे में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयानों पर पलटवार किया है।
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला जिसमें राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुई रैली के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को लेकर निशाना साधा था।