जयपुर | गुलाबी नगरी जयपुर में बुधवार को आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।
ऐसे में राजनीति के जादूगर माने जाने वाले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी मैच का लुफ्त उठाने पहुंचे।
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले को देखने सीएम गहलोत के साथ कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया, सुखजिंदर रंधावा, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत और खेल मंत्री अशोक चांदना भी पहुंचे थे।
सीएम गहलोत ने इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग का पूरा लुफ्त उठाया और अच्छे शॉट्स पर तालियां भी बजाई।
