जयपुर | जयपुर ग्रामीण सांसद और देश के पूर्व खेल—युवा मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने शनिवार को टैगोर पब्लिक स्कूल में युवा बच्चों से रूबरू होते हुए परीक्षा की तैयारी और तनाव प्रबंधन पर राय साझा की।
पूर्व ओलंपियन कर्नल राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने भी बच्चों के इस तनाव पर चर्चा की थी। पेंटिंग कम्पीटीशन के बहाने बच्चों से रूबरू हुए राठौड़ ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए।
राठौड़ ने कहा कि राइट परफेक्ट बनना है ना तो प्रैक्टिस भी परफेक्ट करनी पड़ेगी ना अगर गलत प्रैक्टिस करोगे तो परिणाम भी गलत आएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान तनाव से रूबरू होने पर किस तरह से निकलना चाहिए।